Saturday, June 13, 2026
Homecrimeथाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइकों में लगाई...

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइकों में लगाई आग

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास घर के बाहर खड़ी बाइकों को आग के हवाले कर दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर लगाई आग
जानकारी के अनुसार, कमला हॉल पुलिस चौकी के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक बीती रात कुछ अज्ञात बदमाश पहुंचे और घर के बाहर खड़ी बाइकों पर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। देखते ही देखते तीन बाइक आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
बाइक में आग लगाने की चौथी घटना
पीड़ित का कहना है कि क्षेत्र में यह इस तरह की चौथी घटना है। इससे पहले भी बाइक चोरी और वाहनों से तेल चोरी की घटनाओं की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस भी आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments