Ghaziabad News: जिले के खोड़ा स्थित एक रेस्टोरेंट में युवक के डोसा में कीड़ा मिला होने का मामला आया है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रेस्टोरेंट से सेंपल लेकर जांच शुरू की है। पीड़ित युवक अनुराग ने बताया कि वो खोड़ा स्थित रेस्टोरेंट श्री जी श्याम डेयरी पर डोसा खाने गए थे। डोसा पैक करवाकर वो घर ले आए। जब उन्होंने घर पर डोसा खाना शुरू किया तो उसमें एक छोटा कीड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसका वीडियो बनाया। अनुराग का आरोप है कि दूषित डोसा खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी तथा दस्त की शिकायत हुई। उन्हें इलाज कराना पड़ा। मेडिकल रिपोर्ट उनके पास मौजूद है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में शिकायत दर्ज कराई
उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड को पत्र लिखकर रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जांच पूरी होने तक रेस्टोरेंट का संचालन अस्थायी रूप से बंद किया जाए। वीडियो वायरल होने के बाद FSDA की टीम ने पहुंचकर रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। डोसे के सेंपल जांच के लिए भेजा। इसके अलावा किचन की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की जांच की।
खोड़ा के श्री जी श्याम डेयरी रेस्टोरेंट के डोसा में निकला कीडा, युवक की तबियत खराब
RELATED ARTICLES

