Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादआरक्षी भर्ती परीक्षा-2025: जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025: जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Ghaziabad News: आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को जिले के 22 केंद्रों पर एक साथ शुरू हुई है। गाजियाबाद में तीन दिन दो पालियों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि प्राप्त दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करें।
नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं नकलविहीन संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
डीएम ने लिया व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंध का जायजा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं बायोमैट्रिक सत्यापन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सेठ मुकुन्द लाल इंटर कालेज पहुंचे डीएम
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सेठ मुकुन्द लाल इंटर कॉलेज एवं नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अरूण दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए तथा परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments