Ghaziabad News: जीडीए की मधुबन बापूधाम आवासीय भूखण्ड योजना के 350 भूखंडों के लिए अब तक 42 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। जीडीए की मधुबन बापूधाम योजना में उपलब्ध मात्र 350 आवासीय भूखण्डों के सापेक्ष शनिवार 6 जून 2026 तक कुल 42,511 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जो इस योजना की लोकप्रियता तथा जीडीए की योजनाओं के प्रति आमजन के गहरे विश्वास को दर्शाता है।
200 वर्गमीटर तक के भूखंड
योजना के अंतर्गत 40 वर्गमीटर से 200 वर्गमीटर तक के कुल 350 आवासीय भूखण्ड विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 200, 150, 120, 115, 112.5, 90, 60 एवं 40 वर्गमीटर आकार के भूखण्ड सम्मिलित हैं। योजना में आवंटन दर 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है, जो वर्तमान बाजार मूल्य की तुलना में अत्यंत प्रतिस्पर्धी एवं आमजन के लिए आकर्षक है।
आवासीय भूखण्ड योजना प्रारम्भ की गई
जीडीए द्वारा लंबे अंतराल के बाद इस प्रकार की आवासीय भूखण्ड योजना प्रारम्भ की गई है। यही कारण है कि प्रदेश सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में लोगों ने योजना में रुचि दिखाई है। योजना की विशेष अवस्थिति, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, विकसित आधारभूत सुविधाएं तथा प्राधिकरण की विश्वसनीयता ने इसे अत्यधिक लोकप्रिय बनाया है। योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के पश्चात नागरिकों की भारी मांग को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 04 जून 2026 किया गया था। जिससे अधिकाधिक इच्छुक आवेदकों को अवसर प्राप्त हो सके। विस्तारित अवधि के दौरान भी आवेदनकर्ताओं का उत्साह लगातार बना रहा।
आवेदनों से हुई 1,3334.40 करोड की आय
प्राप्त आवेदनों के साथ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को अब तक लगभग 1,334.40 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। यह धनराशि योजना के प्रति नागरिकों के असाधारण विश्वास तथा निवेशकों एवं गृहस्वामित्व की इच्छा रखने वाले परिवारों के उत्साह का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना के 350 भूखंडों के लिए 42 हजार से अधिक लोगों ने किया आवेदन
RELATED ARTICLES

