Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादतीन घंटे चली किसानों और प्रशासन के बीच बैठक, डीएम ने दिया...

तीन घंटे चली किसानों और प्रशासन के बीच बैठक, डीएम ने दिया आश्वासन

Ghaziabad News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और डीएम के बीच तीन घंटे तक वार्ता चली। वार्ता में किसानों की मांगों को डीएम के सामने रखा। बैठक में जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्रा, आवास विकास परिषद के अधिकारी, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने किसानों की सभी समस्याओं को मिनट्स में नोट कराया और उन पर जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वेव सिटी भूमि प्रकरण में किसानों ने जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) के सामने अटकी वेव सिटी की जमीनों के उचित मुआवजे और पूर्व में हुए समझौतों को पूरी तरह लागू करने की मांग रखी। वेब सिटी के किसानों की बात को सुनने के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि जिन जमीनों पर बिल्डर का कब्जा नहीं है उन पर निर्माण ना किया जाए। उन्होंने कहा कि वेब सिटी की विवादित जमीन जिस पर मुकदमा दर्ज है उस पर भी बिल्डर द्वारा किसी प्रकार का कोई निर्माण ना किया जाए। उन्होंने कहा कि जीडीए अपनी तरफ से बिल्डर को ऐसे निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड से हुई वार्ता के दौरान भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने वेव सिटी भूमि विवाद, जमीन के उचित मुआवजे और लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (डंपिंग ग्राउंड) के निर्माण के विरोध में जिला प्रशासन को मांग पत्र और ज्ञापन सौंपे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments