Saturday, June 13, 2026
Homecrimeगाजियाबाद विजयनगर के होटल में मिली युवती की लाश, युवक हिरासत में

गाजियाबाद विजयनगर के होटल में मिली युवती की लाश, युवक हिरासत में

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद विजयनगर क्षेत्र के एक होटल में युवती की लाश मिली है। युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना थाना विजयनगर क्षेत्र की है।
कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी
होटल के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि होटल के कमरे में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर विजयनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती की लाश बाहर निकाली। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
युवती होटल में एक युवक के साथ आई
जांच में सामने आया कि युवती होटल में एक युवक के साथ आई थी। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के एंगल से जांच कर रही है।
फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। थाना पुलिस ने बताया कि “विजयनगर क्षेत्र के एक होटल में युवती द्वारा आत्महत्या की सूचना थी। मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया। मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments