Kawad Yatra 2026: आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों/प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
श्रद्धालुओं को ना हो किसी प्रकार की परेशानी
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा की समस्त तैयारियां माइक्रो प्लान के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थलों एवं प्रकाश व्यवस्था की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
कांवड़ मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश
बैठक में कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने, मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था तथा जलपान केंद्रों की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आमजन एवं स्थानीय निवासियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के दैनिक जीवन पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विभागों की तैयारियों की समीक्षा
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में मुख्य रूप से सीडीओ श्री कुमार सौरभ, एडीएम ई ज्योति मौर्य, एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने माइक्रो प्लान बनाने के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES

