New Delhi news: आज बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई आग में झुलसकर घायल हो गए हैं। घायलों को बाहर निकाला गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा है। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। आग में लापता लोगों की खोज जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद घायलों की स्थिति पर अपडेट मिल सकेगा। आग की सूचना मिलने के बाद 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं है। आग पर जल्द काबू पा लिया गया।
आग के कारणों का पता नहीं
मालवीय नगर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि “जैसे ही आज सुबह मुझे यह जानकारी मिली, हमने अपनी टीम को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित किया गया। सभी को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। जानकारी मिली कि इस इमारत के नीचे एक रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन आशंका है कि उस रेस्टोरेंट की वजह से आग लगी है।” उन्होंने आगे बताया, “अब तक कुछ शव बरामद कर अस्पताल भेजे जा चुके हैं। 7-8 अन्य लोग घायल हैं।
तीसरी मंजिल से कूद गए कुछ लोग
कुछ लोग तीसरे मंजिल से कूद गए। स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दा बिछाया और उन्हें बचाने का प्रयास किया गया। समय रहते बीएसईएस ने बिजली आपूर्ति काट दी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। रेस्टोरेंट के लाइसेंस की जांच के आदेश दिए है।” आग की घटना पर आप पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “आज सुबह करीब 8.30 बजे, मेरे विधानसभा क्षेत्र हौजरानी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मरने वालों में ज्यादा अफ्रीकी नागरिक हैं।



