Ghaziabad News : शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जीडीए का एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत डीपीएस चौराहे से लेकर लीलावती चौक तक सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस पूरे मार्ग को एक नया और आधुनिक रूप दिया जाएगा। इस परियोजना का उद्घाटन महापौर सुनीता दयाल और जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल द्वारा संयुक्त रूप से अप्रैल माह में किया जा चुका है।
4.70 करोड़ रुपए से सवारी जाएगी सड़क
शहर के सौंदर्यीकरण एवं लोगों की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जीडीए ने अच्छी पहल की है। इस परियोजना के तहत डीपीएस चौराहे से लीलावती चौक तक सड़क के दोनों ओर डिवाइडर, सेंट्रल वर्ज और प्रमुख चौराहों का विकास किया जाएगा। योजना के तहत चयनित स्थानों पर आकर्षक पत्थर संरचनाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें एक स्थान पर मशाल आधारित थीम विकसित की जाएगी। जबकि अन्य स्थानों पर विशेष डिजाइनयुक्त पत्थर की कलात्मक आकृतियां तैयार की जाएंगी। जिससे क्षेत्र की दृश्यात्मक सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
चौड़ीकरण, डिवाइडर और सेंट्रल वर्ज
इस पूरी विकास परियोजना को लगभग 4.70 करोड़ रुपये की लागत से धरातल पर उतारा जाएगा। समग्र चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के तहत सड़क के बीच में डिवाइडर, सेंट्रल वर्ज और सभी प्रमुख चौराहों का पूरी तरह से जीर्णोद्धार और विकास किया जाएगा। नागरिकों के चलने के लिए फुटपाथों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जिससे पैदल यात्रियों को सुगमता होगी।
आकर्षक लुक और लैंडस्केपिंग
पूरे मार्ग को हरा-भरा बनाने के लिए आधुनिक लैंडस्केपिंग (बागवानी) की जाएगी। साथ ही, इसे खास पहचान देने के लिए आकर्षक पत्थर संरचनाएं और थीम-आधारित डिज़ाइनों का उपयोग किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद यह क्षेत्र अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक बनेगा। जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
जीडीए 4.70 करोड की लागत से सवारेगा डीपीएस चौराहे से लीलावती चौक तक की सड़क
RELATED ARTICLES

