Ghaziabad News : महापौर ने राजनगर स्थित पार्क का निरीक्षण किया। महापौर को मौके पर पार्क में पम्प की बिजली से ई रिक्शा चार्ज होते मिली। सुपरवाइजर पम्प की बिजली से ई रिक्शा चार्ज करवाता था और उसके बदले में रुपये लेता था। ये देखकर महापौर दंग रह गई।
नर्सरी और पार्क के निरीक्षण पर पहुंचीं महापौर
महापौर सुनीता दयाल राजनगर स्थित सेंट्रल पार्क के पीछे नगर निगम की नर्सरी व पार्क पर अचानक से पहुंच गईं। वहां मौके पर झुग्गियां, पार्क बदहाल, वाहन खड़े मिले। पार्क की ट्यूबवैल से सीधा टोटी लगाकर परिवार पानी का उपयोग करता पाया गया।
पार्क में लोगों ने खोले हुए थे घर के रास्ते
ट्यूबवैल की बिजली से ई रिक्शा चार्ज की जा रही थी। पार्क की बेंचे टूटी हुई थी। पार्क में ठेले पटरी मिली। पार्क में अधिकांश लोगों ने घर के रास्ते खोले हुए थे। तीन माह पूर्व पम्प लगा था। लेकिन अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिला। जिसको देख महापौर दंग रह गयी। पार्क के बाहर ठेले पटरी वालों से वार्ता की तो यह भी पता चला कि स्थानीय सुपरवाइजर पैसे लेता हैं। उनकी अनुमति से ई रिक्शा चार्ज कर रहे हैं। शहर के सबसे पॉश इलाके राजनगर के पार्को का यह हाल देख महापौर चकित रह गई।
पार्कों में झुग्गियां व वाहन मिले खड़े
महापौर ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को इन सभी चीजों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राजनगर के पार्को का यह हाल ठीक नहीं है। पार्कों में झुग्गियां व वाहन खड़ा नहीं किया जा सकता। स्थानीय ठेले वालो के द्वारा सुपरवाइजर के विषय में बताया गया कि वो वहां से वसूली करता है।

