Ghaziabad News : गाजियाबाद में ईद के दिन हुई सूर्या की हत्या के तार अब पीलीभीत से भी जुड़ गए हैं। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी असद के दो दोस्त पीलीभीत के रहने वाले हैं। दोनों को गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत के गिरफ्तार किया है। दोनों ने बताया कि गाजियाबाद में रहने के दौरान उनकी असद से दोस्ती थी। गाजियाबाद पुलिस पीलीभीत पहुंच गई है और दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
बकरीद के दिन हुई थी सूर्या की हत्या
गाजियाबाद में बकरीद के दिन सूर्या हत्याकांड की जांच में पीलीभीत का कनेक्शन निकलकर आ रहा है। मामले में पीलीभीत के दो युवकों की गिरफ्तारी की गई है। गाजियाबाद पुलिस पीलीभीत पहुंच गई हैं और आरोपियों के घरों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के जेल भेजे जाने की सूचना मिलने के बाद घटना की चर्चा हो रही है। हालांकि पूरी कार्रवाई पुलिस ने बड़े गोपनीय तरीके से की है। दोनों युवकों की लोकेशन ट्रेस कर गाजियाबाद पुलिस पीलीभीत पहुंची। गाजियाबाद पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर जाकर छानबीन की। दोनों युवकों के परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा है।
दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
गाजियाबाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के मुख्य आरोपी असद से दोनों युवकों की गाजियाबाद में रहने के दौरान दोस्ती हुई थी। इधर स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक कुछ समय से गाजियाबाद में रहकर काम कर रहे थे।
फरहान का परिवार आपराधिक इतिहास
युवक फरहान का परिवार आपराधिक मामलों को लेकर चर्चाओं में पहले भी रह चुका है। फरहान के पिता और ताऊ पूर्व में हत्या और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित सराफा व्यापारी हत्याकांड में उसके परिजनों का नाम सामने आया था। दूसरे युवक आतिफ का परिवार बैंड का काम करता था। लेकिन आर्थिक संकट और कर्ज बढ़ने के बाद परिवार सहित सभी गाजियाबाद जाकर मजदूरी करने लगे थे।
सूर्या हत्याकांड में शामिल दो युवक पीलीभीत से गिरफ्तार, गाजियाबाद पुलिस कर रही परिजनों से पूछताछ
RELATED ARTICLES

