Ghaziabad News : जिले के पॉश इलाके कविनगर थाना क्षेत्र के अवंतिका कॉलोनी के एक फ्लैट में आग लग गई। आग कॉलोनी स्थित चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। बताया जाता है कि आज सुबह तीन बजे फ्लैट में आग लगी। उस दौरान परिजन सो रहे थे। आग की जानकारी लगते ही पूरे बिल्डिग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने
फ्लैट में फंसे दंपती और उनके दोनों बच्चों को बालकनी के रास्ते बाहर निकाला। दमकल को बालकनी में फंसे परिजनों को निकालने के लिए एक्सटेंशन लैडर का सहारा लेना पड़ा। जिसके चलते पूरे परिवार की बमुश्किल जान बचाई जा सकी। फ्लैट में लगी आग में धुएं में दम घुटने से तीन पालतू कुत्तों की मौत हो गई है। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

