Ghaziabad News : आज गाजियाबाद में मौसम सुबह से साफ है। गाजियाबाद का मौसम आज दिन में साफ रहने का अनुमान है। वहीं तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अभी किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया है।
बारिश और आंधी के बाद मौसम का मिजाज
गाजियाबाद में पिछले दिनों बारिश और आंधी के बाद मौसम का मिजाज अब बदल गया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज सोमवार को सुबह मौसम साफ रहने के साथ धूप निकली है। लेकिन वातावरण में नमी रहने से तापमान सामान्य से कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे के दौरान गाजियाबाद सहित आसपास के जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है। मौसम में लगातार बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में उतार चढाव जारी है।
सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत कुछ अच्छा महसूस किया जा रहा
बीते सप्ताह तक गाजियाबाद में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं बारिश के बाद तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लू ओर गर्म हवाओं का असर कम हुआ। अब सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत कुछ अच्छा महसूस किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ सूरज देव का कहना है कि आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना हैं। दिन में कभी कभी बादल छाने और बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि दिन में धूप निकलने पर उमस बढ़ेगी।
जाने आज गाजियाबाद में मौसम का मिजाज, कितना होगा तापमान
RELATED ARTICLES

