News Delhi News : आज 31 तारीख मई माह का अंतिम दिन है। कल एक जून से कई बदलाव लागू हो सकते हैं। इन बदलावों का सीधा असर लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कीमत से लेकर यूपीआई पेमेंट, एटीएम ट्रांजैक्शन फीस, बैंकिंग नियम, FD ब्याज दरें और सोलर पैनल नियमों तक देखने को मिलेंगे। आप पहले से इन नियमों की जानकारी रखेंगे तो परेशानी से बच सकते हैं।
यूपीआई से जुड़ा नियम बदलने की तैयारी
UPI फ्रॉड कम करने के लिए NPCI ने नया नियम लागू करने की तैयारी की है। इस नए नियम के तहत 30 जून 2025 से सभी UPI ऐप्स को पेमेंट से पहले केवल असली बैंक-रजिस्टर्ड beneficiary का नाम दिखाना होगा. यानी अब QR code, मोबाइल नंबर या user-defined नाम की जगह व्यक्ति या व्यापारी का verified नाम दिखाई देगा। जिसे पैसा भेज रहे हैं। इससे फर्जी नाम दिखाकर होने वाले UPI फ्रॉड में कमी की उम्मीद है। यूजर्स को पेमेंट से पहले सही व्यक्ति की पहचान करने में सहायता मिलेगी।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
पिछले 1 मई 2026 से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 993 रुपये तक बढ़ गए थे। अब 1 जून से LPG सिलेंडर के नए रेट लागू हो सकते हैं। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर कीमतों की समीक्षा करती हैं।
जून में रेल ब्लाक से कई रूट्स में बदलाव
भारतीय रेलवे की ओर से जून 2026 में बड़ा रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके चलते करीब 77 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा और कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। यह बदलाव रेलवे के ट्रैक अपग्रेड और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण किया जा रहा है। इसका असर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और झारखंड समेत कई राज्यों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। इससे कई सुपरफास्ट और दूरंतो ट्रेनों के समय और रूट में भी बदलाव किया हैं
पैन कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव
इनकम टैक्स के नए नियम 2026 के तहत PAN (Permanent Account Number) से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए हैं। अब कुछ लेनदेन में PAN देना जरूरी नहीं होगा। जबकि कई हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर नियम और सख्त कर दिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर, पहले एक दिन में 50 हजार रुपये से अधिक कैश जमा करने पर पैन देना जरूरी था। लेकिन अब यह शर्त हटा दी गई है। वहीं, प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में पैन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है। इसी के साथ सरकार ने कुछ मामलों में PAN को अनिवार्य बनाया है। अब 45 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील, गिफ्ट डीड और Joint Development Agreement (JDA) में PAN जरूरी होगा। सालभर में 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश निकासी पर भी PAN रिपोर्टिंग लागू होगी। इसके अलावा, पुराना Form 60 हटाकर नया Form 97 लागू किया गया है। जिसका इस्तेमाल PAN न होने की स्थिति में किया जाएगा। यानी जून के महीने में भी आपको पैन के नए नियमों को फॉलो करना होगा।
सोलर पैनल से जुड़ा नया नियम
1 जून 2026 से सोलर पैनल से जुड़े नए ALMM (Approved List of Models and Manufacturers) नियम लागू होने जा रहे हैं। इसके तहत सरकारी योजनाओं, नेट-मीटरिंग और कई सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में उन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल करना होगा जो ALMM List-I और List-II में शामिल होंगे। सरकार के मुताबिक 1 जून के बाद ALMM List-II नियमों में कोई एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट्स को केस-बाय-केस राहत दी है। माना जा रहा है कि नए नियमों से सोलर पैनल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी को बढ़ावा मिलेगा।
एटीएम कैश विड्रॉल चार्ज में बढ़त
कई बैंकों ने पिछले महीने ATM और बैंकिंग नियमों में बदलाव किए थे और अब 1 जून से भी कुछ बैंक ATM ट्रांजैक्शन फीस, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और कैश निकासी नियमों में बदलाव कर सकते हैं। अप्रैल 2026 से HDFC Bank ने UPI ATM कैश निकासी को फ्री ATM लिमिट में शामिल कर दिया है। जबकि Punjab National Bank ने कुछ डेबिट कार्ड्स पर डेली कैश विड्रॉल लीमिट घटाई थी। वहीं, कई बैंकों ने FD ब्याज दरों में भी बदलाव किए थे और जून में RBI नीतियों व लिक्विडिटी स्थिति के आधार पर FD रेट्स में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में ग्राहकों को ATM शुल्क, कैश लिमिट और FD दरों से जुड़े बैंक नोटिफिकेशन चेक करते रहना चाहिए। इसके अलावा कई अन्य नियमों में भी बदलाव हो सकता है जो कि आधार कार्ड, पेट्रोल-डीजल रेट्स, आरबीआई की एमपीसी मीटिंग में रेपो रेट से जुड़ा हो सकता है।

