Ghaziabad News : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में लोक निर्माण विभाग, द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में बैठक आयोजित की गयी।
जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराए प्रस्तावों पर चर्चा
बैठक में जनपद के समस्त माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्तावों को सम्मिलित करते हुए चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण तथा क्षतिग्रस्त मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण से संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
विधायकों ने प्राथमिकताओं के प्रस्ताव प्रस्तुत
बैठक के दौरान उपस्थित विधायकों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रस्ताव प्रस्तुत किये। जिनके आधार पर कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित की गयी। जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना का पुनः परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ताकि जनहित से जुड़े विकास कार्य समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराये जा सकें।
सीडीओ सहित सभी क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि
बैठक में सीडीओ कुमार सौरभ, विधायक विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर अजीतपाल त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी सहित सांसद गाजियाबाद, विधायक विधानसभा क्षेत्र लोनी, विधायक विधानसभा क्षेत्र मोदीनगर एवं सांसद बागपत के प्रतिनिधियों द्वारा जूम माध्यम से भाग लिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता रामराजा, सहायक अभियन्ता डीके शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम गाजियाबाद ने पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना को लेकर जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक की
RELATED ARTICLES

