Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedगाजियाबाद हत्याकांड में सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना, राजभर ने...

गाजियाबाद हत्याकांड में सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना, राजभर ने किया पलटवार

Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी में हुए हत्याकांड में सपा की ओर से योगी सरकार पर आरोपों निशाना साधा है। इस पर योगी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा को गाजियाबाद की घटना को लेकर हमलावर नहीं होना चाहिए। सपा को चंदौली, मऊ और बाराबंकी की घटनाओं पर हमलावर होना चाहिए।
लोनी में हुई हत्या के मामले में राजनीति
गाजियाबाद के युवक की हत्या के मामले पर योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि “एक हत्या हुई है और परिवार शोक में डूबा है। सरकार की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।
कानूनी कार्रवाई की जाएगी और हत्याकांड में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के दायरे में गिरफ्तारी की जाएगी। हत्या के दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तरफ से राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवालों को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा को सिर्फ गाजियाबाद की घटना को लेकर हमलावर नहीं होना चाहिए। सपा को चंदौली, मऊ और बाराबंकी की घटनाओं पर भी चुप्पी तोड़नी चाहिए।” उन्होंने कहा कि “चंदौली में अखिलेश यादव की जाति के चार लोगों ने सपा की महिला मंच की जिला अध्यक्ष को घर में घुसकर पीटा।
राजभर समाज के एक और युवक की गर्दन काट दी गई
दो दिन पहले मऊ के हलदरपुर थाने में चार यादवों ने एक राजभर की गोली मारकर हत्या की। बाराबंकी में राजभर समाज के एक और युवक की गर्दन काट दी गई। ऐसी घटना सपा और अखिलेश यादव को हमलावर होना चाहिए।”
भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया
बीते दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार में लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक हर दिन हत्या की कई-कई घटनाएं हो रही है।
ओमप्रकाश राजभर ने केरल में ‘वंदे मातरम’ पर सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “अगर किसी को इस देश में रहना है, तो उसे ‘वंदे मातरम’ कहना होगा। प्रधानमंत्री ने यह बयान संविधान के दायरे में दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments