Wednesday, June 3, 2026
Homeशहरगाजियाबादजनता दर्शन में गाजियाबाद जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण पर दिया...

जनता दर्शन में गाजियाबाद जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

Ghaziabad News : शुक्रवार को गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता, जनहित से जुड़े प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी।
समस्याओं का मौके पर किया समाधान
जनपद गाजियाबाद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई।
विभिन्न विभागों की आई शिकायतें
जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, जल निकासी, सामाजिक कल्याण, पेंशन, भूमि विवाद, सफाई व्यवस्था एवं अन्य जनहित से जुड़े प्रकरण जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किए।
शिकायतकर्ताओं की समस्या को निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता पर, पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शिकायत कर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद स्थापित किया
जनता दर्शन के दौरान कई प्रकरणों में जिलाधिकारी द्वारा मौके पर संबंधित अधिकारियों से वार्ताकर तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया गया। जिससे उपस्थित फरियादियों में संतोष एवं प्रशासन के प्रति विश्वास का सकारात्मक वातावरण दिखाई दिया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया। तथा प्रत्येक प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को त्वरित न्याय एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन शासन एवं प्रशासन के प्रति आमजन के विश्वास को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा सभी अधिकारी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें।
जनसुनवाई व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय तक जनसुनवाई का संचालन नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्चुअल माध्यम से आयोजित जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी जूम प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करें, जिससे समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्योति मौर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments