Ghaziabad News : नगर निगम सीमा अंतर्गत तेजी से मकान सूचीकरण की कार्यवाही का कार्य चल रहा है। बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने का भी कार्य किया जा रहा है तथा लापरवाही करने तथा ड्यूटी पर न पहुंचने वालों के विरुद्ध एफ आई आर भी कराई जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के द्वारा प्रतिदिन चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए रिपोर्ट ली जा रही है। प्रगणक तथा सुपरवाइजर तेजी से कार्य को करें जन-जन को जनगणना के कार्यों में उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
20 जून तक चलेगा मकान सूचीचकरण का कार्य
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया 20 जून तक जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य चलेगा। जिसमें मोहन नगर जोन वर्तमान में सबसे आगे चल रहा है मोहन नगर जोन के लाजपत नगर के सी ब्लॉक में मकान सूचीकरण का कार्य महिप सिंह प्रगणक संख्या 0422 द्वारा सबसे पहले पूरा किया गया है। जिसके लिए प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसी के साथ ही अन्य प्रगणकों का सहयोग करने के लिए भी निर्देश दिए गए। विजयनगर तथा मोहन नगर को छोड़कर वसुंधरा में पांच प्रगणक और एक सुपरवाइजर की विरुद्ध फोन ना उठाने ड्यूटी पर उपस्थित न होने पर चार्ज अधिकारी द्वारा FIR भी कराई गई है। सिटी जोन में चार प्रगणकों के विरुद्ध एफआईआर कराई गई। कवि नगर जोन अंतर्गत चार्ज अधिकारी द्वारा पांच प्रगणक पर एफआईआर कराई गई।
जनगणना कार्य डयूटी नहीं देश की सच्ची सेवा
ऐसे प्रगणक एवं सुपरवाइजर जिनके द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है। उनको वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मान दिया जा रहा है तथा जिनकी द्वारा कार्य में लापरवाही की जा रही है। उनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही भी अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जनगणना में कार्य करना केवल ड्यूटी नहीं बल्कि देश के प्रति सच्ची सेवा है। जिसमें मेहनत के साथ-साथ लग्न का होना भी अनिवार्य है।
महीप सिंह ने तीन के भीतर अपना कार्य पूरा किया
महीप सिंह द्वारा मेहनत से तीन दिन के भीतर ही अपने कार्य को पूर्ण किया गया। अन्य प्रगणक भी तेजी से अपने कार्य को पूर्ण करें चार्ज अधिकारी व अन्य अधिकारी मॉनिटरिंग बढ़ाएं निर्देश दिए गए।

