Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद में ईद-उल-अजहा की नमाज शांति और सौहार्द माहौल में संपन्न

गाजियाबाद में ईद-उल-अजहा की नमाज शांति और सौहार्द माहौल में संपन्न

गाजियाबाद। गाजियाबाद में ईद-उल-अजहा की नमाज आज सुबह शांति और सौहार्द के माहौल के बीच अदा की गई। ईद के मौके पर अकीदतमंदों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए ईदगाह समितियों और प्रशासन की ओर से विशेष पुख्ता इंतजाम किए थे।
गर्मी के चलते नमाज का समय बदला
तेज धूप और गर्मी को देखते हुए जिले में शहर से देहात तक ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज का समय बदलकर सुबह 7:15 बजे कर दिया गया। गाजियाबाद ईदगाह कमेटी महासचिव/मंत्री हाजी सुलेमान कुरैशी ने बताया कि कई दिनों से तेज धूप और गर्म लू के चलते कमेटी ने फैसला किया कि ईद की नमाज सुबह 8 बजे से पहले ही अदा की जाएगी। भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले नमाजियों को राहत देने के उद्देश्य से ही नमाज का समय सुबह जल्दी रखा गया।
कमेटी ने सभी नमाजियों से अपील एक दिन पहले ही समय से पहले ईदगाह पहुंचने की अपील की थी। यहीं कारण रहा कि मस्जिदों में नमाज के लिए अकीदतमंद समय से पहले ही सफे लेकर सुबह छह बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इसे बाद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज अदा कराई गई। उन्होंने बताया कि मस्जिदों में अधिक भीड़ और गर्मी के बीच व्यवस्था बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
ईदगाहों और मजिस्दों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था
नमाज के दौरान गाजियाबाद पुलिस-प्रशासन द्वारा संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन लागू किए गए थे।
नमाज के बाद दिया भाईचारा का संदेश
ईद की नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। ईद के दौरान अकीदतमंदों ने जिले में और देश के लिए अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा
अकीदतमंदों ने नमाज़ के बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई। इसके बाद शुरू हुआ दावतों का दौर। ईद के इस मुबारक मौके पर लोग दूर-दराज के रिश्तेदारों और दोस्तों को बकरीद के बधाई संदेश भेजकर त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं।
अधिकांश जगहों पर सुबह 8.30 बजे से पहले अदा हुई नमाज
गाजियाबाद की मुस्लिम बाहुल्य इलाकों डासना, कैला भट्टा, मसूरी, पसौडा, मुरादनगर और फारूखनगर में इस बार ईद उल अजहा की नमाज तय समय से पहले सुबह 8.30 बजे तक अदा कर ली गई। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण ईदगाह कमेटी ने एक दिन पहले ही सुबह नमाज अदा करने का फैसला लिया था। नमाज के समय में बदलाव की सूचना पुलिस और प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी। जिसके बाद सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी की गई थी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
ईद उल अजहा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। जिले में कहीं भी सड़क पर नमाज अदा ना हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे इंतजाम किए थे। अधिकारियों के अनुसार, त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही।
ट्रैफिक प्लान पर विशेष नजर
नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया था। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्रशासन का दावा है कि ईद की नमाज के दौरान नमाजियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी गई।
पेयजल, छांव और स्वयंसेवकों की व्यवस्था
ईदगाह कमेटी ने नमाजियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हुए थे। ईदगाह परिसर में पेयजल, छांव और प्राथमिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। ईद पर व्यवस्था संभालने के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात की गई थी। ईद उल अजहा को लेकर मुस्लिम इलाकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बाजारों में रौनक भी दिखाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments