नई दिल्ली। मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में आज निधन हो गया। बशीर बद्र के निधन की खबर सुनकर उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। उन्हें आधुनिक गजल के उस्ताद माना जाता है। साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
बशीर बद्र का जन्म 15 फरवरी 1935 को अयोध्या में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा और पीएचडी पूरी की। इसके बाद वहीं पर उर्दू के प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दीं। बद्र साहब को आम बोलचाल की सरल, रूमानी और बेहद प्रभावशाली भाषा में गजलें लिखने के लिए जाना जाता है। उन्होंने गजल विधा में कई नए और ठेठ शब्दों को शामिल किया।
मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन
RELATED ARTICLES



