Saturday, September 5, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना,...

गाजियाबाद में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Ghaziabad weather news : गाजियाबाद के लोगों को आगामी 24 घंटे में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसको लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
एडीएम (वि/रा) अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा जनपद में अगले 24 घण्टे में वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना (मौसम का औरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है। ऐसी स्थिति में आम लोगों से अनुरोध/अपील है कि कृपया भारी वर्षा/ ओलावृष्टि के दौरान निम्न उपाय/सावधानियां अपनाएं
भारी वर्षा और ओलावृष्टि से बचने को अपनाए ये उपाय
रेडियो/टेलीविजन/सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें। पुराने जर्जर भवनों कच्ची दीवारों से सावधान रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें। विद्युत तार/विद्युत पोल के नीचे अथवा आसपास न खड़े हों। खेतों में पहले से ही कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रख लें। कृषक भारी वर्षा/ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर न जाएं। मौसम के बारें में और अधिक जानने के लिए प्ले स्टोर से सचेत
ऐप डाउनलोड कर सकते है। किसी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 108/102 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों एवं बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान घरों के अन्दर रखें।
सतर्क एवं सुरक्षित रहें तथा सावधानियों का पालन अवश्य करें
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद ने भी वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क एवं सुरक्षित रहें तथा सावधानियों का पालन अवश्य करें।
लोगों की सतर्कता एवं सावधानी ही सुरक्षा है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments