Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादडीएम गाजियाबाद ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, 17 ब्लैक...

डीएम गाजियाबाद ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, 17 ब्लैक स्पॉट सुरक्षित

 

Ghaziabad News : गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
चिन्हित 22 ब्लैक स्पॉट में से 17 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा कार्य
बैठक में अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में चिन्हित 22 ब्लैक स्पॉट में से 17 ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि अवशेष ब्लैक स्पॉट—लोनी बस स्टैंड एवं जोहरी एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन—पर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं।
आवश्यक धनराशि की मांग
इसके अतिरिक्त मोहननगर चौराहा एवं वैशाली मेट्रो स्टेशन ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा कार्यों हेतु आवश्यक धनराशि की मांग प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं कौशाम्बी बस स्टैंड ब्लैक स्पॉट पर नगर निगम, गाजियाबाद को शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में दिए गए अन्य प्रमुख निर्देश इस प्रकार रहे
• नगर निगम को अवैध पार्किंग बंद कराने एवं प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। साथ ही ई-रिक्शा संचालन हेतु समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
• एनएचएआई को निर्देशित किया गया कि टोल प्लाजा के समीप बने शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा वे आमजन के उपयोग हेतु निरंतर खुले रहें।
• एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस को 30 मिनट के भीतर घटनास्थल तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
• नगर निगम, एनएचएआई एवं जिला पंचायत को सड़कों के किनारे लगे अवैध होर्डिंग तत्काल हटाने तथा दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
• एनएचएआई के टोल प्लाजाओं पर पीए सिस्टम के माध्यम से देशभक्ति गीत प्रसारित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
• नगर निगम को वीआईपी रूट हिंडन से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
• यूपीएसआरटीसी को बस पार्किंग स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने, कार्ययोजना तैयार कर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने तथा बस स्टैंडों पर स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
• आरटीओ विभाग को ट्रांसपोर्ट यूनियनों से समन्वय स्थापित कर सभी ट्रांसपोर्ट वाहनों में एचएसआरपी प्लेट लगाने का कार्य पूर्ण कराने को कहा गया।
• जिन वाहनों पर 5 से अधिक चालान लंबित हैं, उनके विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण एवं वाहन सीज करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही बार-बार दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों के लाइसेंस निरस्त करने को कहा गया।
बैठक में एडीएम (सिटी) विकास कश्यप, आरटीओ, लोक निर्माण विभाग, जीडीए, एनएचएआई, नगर निगम, चिकित्सा विभाग, बीएसए, रोडवेज तथा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments