Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद डीएम रविंद्र कुमार मांदड ने जारी की लू प्रकोप से बचाव...

गाजियाबाद डीएम रविंद्र कुमार मांदड ने जारी की लू प्रकोप से बचाव की एडवाइजरी

Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में आग बरसाती गर्मी और लू से बचाव को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार वर्तमान में उष्ण लहर/लू चलने के कारण जनपद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से उपर चल रहा है। जो आगामी एक सप्ताह में और अधिक होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार द्वारा जनपद गाजियाबाद में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर हीटवेव घोषित किया गया है। इस परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आम लोगों को यह बताया जाना जरूरी है कि उच्च तापमान लोगों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। जिसके कारण शरीर में पानी की कमीं (डिहाईड्रेशन) एवं ऐंठन की शिकायत आती है। कभी-कभी इसके कारण लोगो की मौत भी हो जाती है। शहरी क्षेत्रों में तापमान उच्चतम हो जाने से अर्बन हीट आइलैंड की स्थिति बन जाती है। हिटवेव (लू) से वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलायें, बीमार, मजदूर, दुर्बल, एवं निराश्रित लोग अधिक प्रभावित होते है।
जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा जनपदवासियों के लिए हीटवेव से बचाव हेतु निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की है।
हीट वेव/लू प्रकोप से बचाव हेतु क्या करें।
1. कड़ी धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
2. दोपहर के समय अनावश्क बाहर न निकलें, बहुत आवश्यक हो तो ही बाहर निकलें।
3.घर से निकलने से पहले पानी पिये तथा भूखे न निकले।
4. हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपडे पहनें।
5. धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपडे, टोपी या छाता, गमछा आदि का उपयोग करें, संभव हो तो कपडे को गीला कर उपयोग करें।
6. पर्याप्त और नियमित अन्तराल पर पानी पीतें रहें। सफर मे अपनें साथ पीने का पानी हमेशा रखें।
7. खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओ०आर०एस घोल, नाारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नीबू का पानी, छाछ, आम पन्ना, नमक व चीनी का पानी, शिकंजी व सत्तू इत्यादि घरेलू पेय पदार्थो को इस्तेमल करें।
8. रेडियो, टीवी, समाचार पत्रो तथा अन्य डिजिटल माध्यमों से स्थानीय मौसम एवं तापमान की जानकारी रखें।
9. कमजोरी, चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।
10. अपने घर को ठंडा रखे, गहरे रंग के पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करे।
हीट वेव/लू प्रकोप से बचाव हेतु क्या न करें।
1. भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम वाली गतिविधियों को न करें।
2. उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें।
3. शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें क्योकि ये शरीर को निर्जलित करतें हैं।
4. दोपहर में जब दिन का तापमान अधिक हो उस दौरान खाना पकाने से बचें। रसोई घर को हवादार बनाये रखने के लिये खिडकी व दरवाजे खुले रखें।
5. धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोडें। लू/हीटवेव से बचें, सुरक्षित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments