Ghaziabad News: गर्मी की छुट्टियों से पहले गाजियाबाद के कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी को तैयार कर लिया जाएगा। जिससे कि जिले के छात्रों को गर्मी की छुट्टियों में पढाई में मदद मिल सके।
छात्रों के लिए की गई आवश्यक तैयारी का जायजा लिया
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों के लिए की गई आवश्यक तैयारी का जायजा लिया। छात्रों के बैठने की व्यवस्था, कंप्यूटर व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, इंटरनेट सुविधा, पुस्तकों के रखरखाव की व्यवस्था की व्यवस्था को चेक किया। मौके पर प्रभारी नजारत डॉक्टर अनुज को दो सप्ताह के भीतर लाइब्रेरी के संचालक को प्रारंभ करने की निर्देश दिए गए।
जून माह में लाइब्रेरी की शुरुआत
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया स्कूलों की गर्मी की छुट्टी जैसा की जून माह में रहती है। उसे समय विद्यार्थियों का लाइब्रेरी में आना बढ़ जाता है। जिसको देखते हुए जून माह में लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी लाइब्रेरी को सीएसआर के द्वारा हाईटेक बनाया है। विशेष परीक्षाओं की तैयारी एक शांत माहौल में विद्यार्थी लाइब्रेरी में कर सकते हैं। इसके संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
लाइब्रेरी की नियमावली बनाने का कार्य किया जाएगा
लाइब्रेरी की नियमावली बनाने का कार्य किया जाएगा इसके बाद विद्यार्थी लाइब्रेरी में अपने-अपने परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। सीनियर सिटीजन भी लाइब्रेरी में अपने सही समय का सदुपयोग कर सकते हैं जिनके लिए अलग से बैठने की व्यवस्था भी कराई गई है। निरीक्षण के दौरान मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, समस्त विभागों की लिपिक भी उपस्थित रहे।

