Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादइंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट पर यूबीसीए स्पोर्ट्स एकेडमी व स्विमिंग पूल पर सीलिंग...

इंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट पर यूबीसीए स्पोर्ट्स एकेडमी व स्विमिंग पूल पर सीलिंग की कार्रवाई

Ghaziabad News: जीडीए टीम व नगर निगम अधिकारियों के साथ महापौर सुनीता दयाल ने इंदिरापुरम की ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया।
महापौर ने ग्रीन बेल्ट पर बसे रोहिग्यों को तत्काल झुग्गियां हटाने के लाउडस्पीकर से घोषणा करवाई।
ग्रीन बेल्ट व अवैध अतिक्रमण खाली कराया
बता दें इंदिरापुरम गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से गाजियाबाद नगर निगम को हस्तांतरित हुआ है। जिसके बाद महापौर सुनीता दयाल द्वारा कई बार इंदिरापुरम का निरीक्षण कर ग्रीन बेल्ट व अवैध अतिक्रमण खाली कराया गया है। कुछ स्थानों पर यह ज्ञात नहीं हुआ कि यह भूमि अधिकृत रूप से किसी को दी गयी है, या कब्जा है जिसके लिए महापौर ने जीडीए के अधिकारियों से वार्ता की और बैठक कर आज दोनों विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिसमें जीडी ए के अधिकारी अधिशासी अभियंता योगेश पटेल, सहायक अभियंता गोपाल शर्मा,सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला और नगर निगम उद्यान सहायक अभियंता पवन कुमार,जीडीए अर्जन अधिकारी व उद्यान के लोग उपस्थित रहे।
झुग्गियों को किराया पर दिया गया है
इंदिरापुरम में 100 फूटा रोड की ग्रीन बेल्ट कनावनी पुलिया से शुरू होकर एनएच 9 तक जाती है जिसको गुरुद्वारा रोड भी कहा जाता है। महापौर सुनीता दयाल ने पूर्व में ही इस बेल्ट से कब्जा हटवाने को कहा था। ग्रीन बेल्ट पर स्थित गोदामों, बैंकट हॉल के आसपास व झुग्गियों को किराया पर दिया गया है। मौके पर महापौर ने तत्काल कागजात दिखाने को कहा। उन्होंने लोगों से कहा कि ये ग्रीन बेल्ट की भूमि है। यह भूमि किसी की प्राइवेट नहीं हो सकती। ये जीडीए की योजना में शामिल है।
रोहिग्याओं को भी सामूहिक रूप से जगल खाली कराने के निर्देश दिए
इसके साथ महापौर ने ग्रीन बेल्ट पर बसे रोहिग्याओं को भी सामूहिक रूप से जगल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। इन झुग्गियों के द्वारा ग्रीन बेल्ट के पेड़ भी काटे हुए हैं। जिसको ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है, साथ ही बिजली विभाग के द्वारा या चोरी से वह झुग्गियां लाईट का प्रयोग भी कर रहें हैं। ग्रीन बेल्ट पर संतोष एंटेपरिसेस,यूबीसीए स्पोर्ट्स एकेडमी व एसके स्विमिंग पूल बनाए की अनुमति मांगी गई। जिस पर उपस्थित लोगों ने कोई अनुमति नहीं दिखाई गई।
तीनों स्थलों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई
जिसके कारण महापौर के निर्देश पर तीनों स्थलों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। बचे हुए क्षेत्र पर कागजी कार्रवाई के उपरांत एक सप्ताह कस समय दिया गया है। इसी प्रकार कनावनी के सामने एसटीपी के बराबर में भी सरकारी भूमि पर अवैध नर्सरियां बनाकर कनावनी के लोगों द्वारा अपनी भूमि बताकर किराया वसूला जा रहा है। जिसके लिए महापौर ने जीडीए के अधिकारियों से मौके पर घोषणा कराकर खाली करवाने के निर्देश दिए। इन स्थलों पर भी एक सप्ताह में ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments