Friday, September 4, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक: पास हुए 16 प्रस्ताव,शहर के आधुनिक विकास...

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक: पास हुए 16 प्रस्ताव,शहर के आधुनिक विकास को मिली नई रफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 173वीं बोर्ड बैठक 22 अगस्त 2026 को प्राधिकरण सभागार में अध्यक्ष एवं मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गाजियाबाद के वर्तमान एवं भविष्य के शहरी विस्तार, यातायात व्यवस्था, आवासीय विकास, आधारभूत सुविधाओं, बाढ़ सुरक्षा, निजी पूंजी निवेश तथा योजनाबद्ध टाउनशिप विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को विस्तृत विचार-विमर्श एवं आवश्यक परीक्षण के उपरांत सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
जिन प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई उन प्रमुख प्रस्तावों में
1. घंटाघर से भाटिया मोड़ तक 04 लेन एलिवेटेड ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर को सर्वसम्मति से मंजूरी
2. हरनंदीपुरम, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और एयरोसिटी की सुरक्षा के लिए हिंडन किनारे बंधा निर्माण पर सहमति।
3. एयरोसिटी के विकास का मार्ग प्रशस्त, लगभग 541 हेक्टेयर भूमि जुटाने की दिशा में कदम।
4. हरनंदीपुरम आवासीय योजना को मिली निर्णायक गति।
5. सुशांत एक्वापोलिस में लंबित प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण।
6. सागा क्रेसेंट पार्क और पार्क टाउन टाउनशिप को समय विस्तार।
7. राजनगर में आवासीय आवश्यकता के अनुरूप भू-उपयोग परिवर्तन।
8. शाहपुर बम्हैटा में बड़े स्तर पर टाउनशिप विकास।
9. जेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित प्रकरण का निस्तारण।
10.पुलिस सिटी से संबंधित भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क का प्रस्ताव।
11. इंदिरापुरम में होटल भूखंड को ग्रुप हाउसिंग में परिवर्तित करने की मंजूरी।
12. इंदिरापुरम शक्ति खण्ड-2 में 6959.586 वर्गमीटर भूखंड को ग्रुप हाउसिंग में बदलने का निर्णय।
13. हापुड़ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा।
14. गाजियाबाद की हाईटेक टाउनशिप परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा।
15.पुराने बोर्ड निर्णयों की पुष्टि एवं अनुपालन की भी समीक्षा।
16. सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों से गाजियाबाद के भविष्य के विकास को नई दिशा।
अध्यक्ष श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने अधिकारियों को स्वीकृत परियोजनाओं एवं निर्णयों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर बल दिया।
173वीं बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए ये निर्णय गाजियाबाद के बदलते शहरी स्वरूप को नई दिशा देने के साथ-साथ नागरिकों के लिए बेहतर आवास, सुगम यातायात, सुरक्षित वातावरण, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और रोजगार एवं निवेश के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।
जीडीए बोर्ड बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में जिलाधिकारी गाजियाबाद, उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त, नगर निगम गाजियाबाद, अपर/संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन मेरठ मण्डल मेरठ, मुख्य नगर नियोजक ग्राम नियोजक उत्तर प्रदेश लखनउ, चीफ कार्डिनेटर प्लानर एन0सी0आर0 सेल गाजियाबाद, संयुक्त आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद मेरठ, डा0 श्री केशव त्यागी, एवं श्री पवन गोयल बोर्ड सदस्यगण एवं सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, अपर सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, प्राधिकरण के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments