Ghaziabad News: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके के न्यू शांति नगर में बर्थडे पार्टी में दोस्त को बुलाकर कत्ल कर दिया। जिस दोस्त की हत्या की गई उसका नाम मोहित शर्मा है। मोहित को नहीं पता था कि वो जिन दोस्तों को सबसे ज्यादा प्यार और विश्वास करता है वहीं उसकी जान ले लेंगे।
चाकू से गोदकर की हत्या
मृतक के भाई ने बताया कि मोहित की दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद सुलह कराकर मामले को खत्म कर दिया था। लेकिन दूसरा पक्ष रंजिश रख रहा था। मोहित की हत्या की काफी समय से प्लानिंग थी। मोहित के दोस्त उसे शहर से बाहर ले जाकर मारने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि मोहित को उसके दोस्त खाटू श्याम भी लेकर थे। खाटू श्याम से लौटने के बाद दोस्त मोहित को दूसरे दिन हरिद्वार ले गए। हरिद्वार से वापस आने के दो दिन बाद जन्मदिन के बहाने मोहित को दोस्तों ने घर बुलाया। जहां पर उसको शराब पिलाई इसके बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
मृतक के भाई ने लगाए आरोप
मृतक के भाई का आरोप है कि मोहित के छह दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या की है। उसको धोखे से बुलाकर चाकू मारकर हत्या की। मोहित की छाती पर चाकू मारने के घाव हैं। ऐसा लगता है कि अन्य दोस्तों ने उसके हाथ पैर पकड़े जबकि बाकी ने उसकी छाती पर चाकुओं से हमला किया।
आरोपियों को हिरासत में लिया
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आज सुबह करीब 3:30 बजे थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के न्यू शांतिनगर इलाके में 112 पर सूचना मिली कि मोहित शर्मा को कुछ युवकों द्वारा चाकू मार दिया है। सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस वहां पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहित शर्मा के बाकी दोस्तों के साथ उसके साथ पहले लड़ाई हुई थी
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोहित शर्मा के बाकी दोस्तों के साथ उसके साथ पहले लड़ाई हुई थी। कल रात को पार्टी करते हुए नशे की हालत में पुनः लड़ाई हुई। इसके बाद उसको चाकू मार दिया गया। जिससे मोहित की मौत हो गई। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

