Ghaziabad Mausam News: पिछले सप्ताह तीन दिन हुई झमाझम बारिश के बाद उमस फिर से बढ़ गई है। हालात ये हैं कि बाहर निकलते ही पसीना निकल रहा है। हालांकि आज सोमवार को सुबह से हल्की हवा चल रही है। जिससे कुछ राहत मिल रही है। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने पर उमस और गर्मी परेशान करेगी। चिकित्सकों ने लोगों से ऐसी गर्मी में सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है। ऐसा मौसम डिहाइड्रेशन जैसी बीमारी को पैदा कर देता है।
मानसून की दस्तक के बावजूद गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में उमस और गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। लगातार हुई बारिश के बावजूद, दोपहर तेज धूप निकलने से नमी का स्तर बढ़ा है। जिससे उमस और चिपचिपी गर्मी परेशान कर रही है।
हल्के बादलों के बीच आंख मिचौली कर रहा सूरज
आज सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हैं। हल्की हवा चलने से कुछ राहत है। बादलों के बीच सूरज आंख मिचौली कर रहा है। आज जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा धूप तेज होगी और हवा में मौजूद नमी के कारण पसीना सूखना मुश्किल होगा।
मौसम का मिला-जुला रूख आज दिन में ऐसा ही रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिला-जुला रूख आज दिन में ऐसा ही रहने की संभावना है। गाजियाबाद में मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप और उमस में बढ़ोतरी लोगों को परेशान करेगी।
मौसम में बदलाव की स्थिति
अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी आएगी। दिन में कभी बादल छाएंगे तो कभी धूप निकलेगी। जिससे मौसम में बदलाव की स्थिति रहेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि नमी और गर्मी के कारण लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ऐसे मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ता है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और हल्के, सूती कपड़े पहनना जरूरी होगा।

