Sunday, June 21, 2026
Homecrimeग्रेटर नोएडा के राजपुर कला गांव में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की...

ग्रेटर नोएडा के राजपुर कला गांव में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Noida News: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर कला गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से मृतका पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
भाई की तहरीर पर पति समेत चार पर मुकदमा
पीड़ित भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।  मेरठ जिले के किनौनी गांव निवासी नितिन ने दनकौर कोतवाली में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बहन निशा की शादी करीब 8 महीने पहले राजपुर कला गांव के रहने वाले पवन के साथ हुई थी।
भरपूर दान-दहेज दिया
परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी के समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले निशा पर मायके से स्कॉर्पियो कार और 10 लाख रुपये नकद लाने का लगातार दबाव बना रहे थे।
फोन कर कही थी अनहोनी की बात
सुबह फोन कर कही थी अनहोनी की बात, फिर मिली मौत की खबर भाई नितिन के अनुसार, मांग पूरी न होने के कारण निशा को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद प्रताड़ित किया जाता था। दोनों परिवारों के बीच विवाद को सुलझाने और समझौता कराने के कई प्रयास किए गए, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा।
परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह निशा ने अपने मायके फोन किया था और रोते हुए आशंका जताई थी कि ससुराल के लोग उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी कर सकते हैं। इस फोन कॉल के कुछ ही समय बाद मायके वालों को सूचना मिली कि निशा की मौत हो गई है। जब वे बदहवास हालत में राजपुर कला गांव पहुंचे, तो निशा का शव घर में मृत अवस्था में पड़ा मिला। मायके पक्ष का सीधा आरोप है कि निशा की गला दबाकर बेरहमी से हत्या की गई है।
पति, जेठ और जेठानी सहित 4 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही दनकौर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के भाई नितिन की तहरीर के आधार पर आरोपी पति पवन, जेठ भीम, जेठ पंकज और जेठानी पिंकी के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments