Ghaziabad News: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 अंबेडकर नगर में एक होटल की अस्वच्छता का मामला आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोप लगाया है कि होटल संचालक द्वारा शौचालय के अंदर सब्जियां रखी जा रही थीं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रही है और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की स्थिति सीधे तौर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है।
प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत
मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन गाजियाबाद, मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभागों को शिकायत भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर आरोप सही हैं तो यह खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन होगा।
फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में लगाए आरोपों में सच्चाई है या नहीं और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में क्या कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है।

