Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद को प्रदूषण मुक्त और सड़कों को धूलमुक्त करेंगे नगर निगम, जीडीए...

गाजियाबाद को प्रदूषण मुक्त और सड़कों को धूलमुक्त करेंगे नगर निगम, जीडीए और आवास विकास

Ghaziabad News : नगर निगम सहित पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, यूपीसीडा व जीडीए गाजियाबाद को प्रदूषण मुक्त करने और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए महा अभियान चलाएंगे। नगर आयुक्त ने डीएम रविंद्र कुमार मांदड की उपस्थिति में इसके लिए प्लान पेश किया है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड की उपस्थिति में
प्रमुख सचिव नगर विकास अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के दिए गए निर्देशों पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड की उपस्थिति में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर को धूल मुक्त बनाने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत की गई। इस बैठक में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, यूपीसीडा, आवास विकास परिषद के अधिकारियों को कार्य योजना के बारे में बताया गया। इसके क्रम में सड़कों को धूल मुक्त करने और गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा गया। बैठक में विशेष रूप से मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ भी उपस्थित रहे।
प्रमुख एंट्री के साथ प्रमुख सड़क भी व्यवस्थित
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद की प्रमुख एंट्री के साथ-साथ प्रमुख सड़क भी व्यवस्थित हो रही हैं। जिसमें ऐसी सड़क और मार्ग जो गाजियाबाद नगर निगम की नहीं है। जिनका रख रखाव आवास विकास परिषद, लोक निर्माण विभाग या अन्य के अंतर्गत आता है। संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाए। निर्देश दिए गए सड़कों को पूर्ण रूप से धूल मुक्त करने के लिए और वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए फॉर्मेट भी सभी विभागों को दिए गए। जिसके क्रम में कार्य किया जाना है निर्देश दिए गए।
सड़कों को धूल मुक्त करने का अभियान जारी
नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम की सड़कों को धूल मुक्त करने का अभियान निरंतर जारी है। जिसमें उपकरणों के माध्यम से रोड स्वीपिंग का कार्य प्रतिदिन कराया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम की सभी सड़क गड्ढा मुक्त है। एमआरएस मशीन के माध्यम से, रोड स्वीपिंग मशीन से, सड़कों को धूल मुक्त किया जा रहा है। वॉटर स्प्रिंकलर के माध्यम से निरंतर पानी का छिड़काव जारी है।
प्रमुख सड़कों पर महा अभियान
इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा समय-समय पर प्रमुख सड़कों पर महा अभियान चलाया जाता है। दूसरे विभाग भी इसी प्रकार अपने-अपने क्षेत्र में अपनी अपनी सड़कों पर विशेष रूप से अभियान चलाते हुए धूल मुक्त करने हेतु कार्यवाही करें। निगम द्वारा विशेष सहयोग भी किया जाएगा बताया गया। बैठक में वार्षिक एक्शन प्लान को तैयार करने के लिए सभी विभागों से विचार विमर्श किया गया। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए वर्तमान में संयुक्त अभियान सभी विभाग की टीम द्वारा चलाया जाएगा चर्चा की गई।
कार्यों का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश
उपस्थित जनों को एण्ड टू एण्ड रोड पेविंग, ग्रीनरी, वॉटर स्प्रिंकलर इत्यादि के कराए गए कार्यों का डाटा भी उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments