Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबाद15 से 17 जून तक जीडीए की ओटीएस समाधान योजना का लाभ...

15 से 17 जून तक जीडीए की ओटीएस समाधान योजना का लाभ उठा सकेंगे आवंटी

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा 15 से 17 जून तक “ओटीएस समाधान दिवस” का आयोजन किया जाएगा।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा प्राधिकरण के बकायेदारों एवं आवंटियों को वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का अधिकतम लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 15 जून 2026 से 17 जून 2026 तक “ओटीएस समाधान दिवस” का आयोजन किया जाएगा।
समस्याओं का मौके पर समाधान
विशेष अभियान के दौरान प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी आवंटियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे तथा उन्हें ओटीएस योजना के अंतर्गत देय राशि, ब्याज में उपलब्ध छूट एवं अन्य संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही पात्र आवंटी अपने बकाया देयों का निस्तारण कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
आवंटियों से लाभ उठाने की अपील
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने सभी पात्र आवंटियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथियों में प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर अपनी लंबित देनदारियों का निस्तारण कराएं तथा ओटीएस योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।
“ओटीएस समाधान दिवस” के दौरान विभिन्न काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां आवंटियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments