Ghaziabad News : देर रात गाजियाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने 6 थाना प्रभारी बदल दिए हैं। कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। कमिश्नर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से छह थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें चार प्रभारी निरीक्षक और दो थानाध्यक्ष (SO) हैं।
एसएचओ लोनी के निलंबन के बाद फेरबदल महत्वपूर्ण
यह प्रशासनिक फेरबदल हाल ही में लोनी थाने के एसएचओ मुकेश सोलंकी के निलंबन के बाद बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
योगेंद्र कुमार सिंह लोनी के नए प्रभारी
साहिबाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर इन्हें अब लोनी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। लोनी में हाल ही में हुई वारदात के बाद इनके कंधों पर स्थिति को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
रवेंद्र गौतम को मिली साहिबाबाद की कमान
इन्हें इंदिरापुरम थाने से स्थानांतरित कर साहिबाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक की कमान सौंपी गई है।
अजय कुमार भेजे गए इंदिरापुरम इन्हें मसूरी थाने से हटाकर हाईप्रोफाइल माने जाने वाले इंदिरापुरम थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
हरेंद्र मलिक मसूरी के प्रभारी
पुलिस लाइंस में तैनात चल रहे हरेंद्र मलिक को अब मसूरी थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इनके क्षेत्रों में फेरबदल
दो थानाध्यक्षों (SO) के क्षेत्रों में भी फेरबदल प्रभारी निरीक्षकों के अलावा दो थानों के थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। कृष्ण कुमार गौड़ को निवाड़ी थाने से हटाकर मुरादनगर का थानाध्यक्ष बनाया है। अंकित कुमार को मुरादनगर से स्थानांतरित कर निवाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।



