Ghaziabad BJP News : भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के का प्रसारण महानगर के सभी बूथों पर किया गया। इसी क्रम में राजनगर मंडल के बूथ संख्या 358 पर भाजपा कार्यकर्ता कपिल त्यागी के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा सहित मंडल एवं बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीएम के संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यक्त विचारों को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना और उन संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
महापौर सुनीता दयाल ने की बूथ मजबूत करने की बात
महापौर सुनीता दयाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होती है। उन्होंने “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मूल मंत्र को दोहराते हुए पन्ना प्रमुखों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा प्रत्येक पन्ना प्रमुख को अपने निर्धारित 12 परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
21 जून तक होंगे पार्टी कार्यक्रम
स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आगामी 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक एवं जनजागरण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके सफल संचालन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और आगामी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका निर्णायक रहेगी।
सकारात्मक सोच का संदेश
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आज के एपिसोड में दिए गए प्रमुख संदेशों को कार्यकर्ताओं के समक्ष विस्तार से रखते हुए उन्हें समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में महानगर कार्यसमिति सदस्य एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, अभिजीत मुखर्जी, मनीष मित्तल, गुड्डू चौहान, जुगनू ठाकुर, जे. के. राणा, रमेश मेहरा सहित मंडल एवं बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
गाजियाबाद भाजपा 5 जून से चलाएगी 21 जून तक चलाएगी पार्टी अभियान
RELATED ARTICLES

