Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeपश्चिम बंगाल से दिल्ली के रास्ते नोएडा में गांजा तस्करी, 62 किलो...

पश्चिम बंगाल से दिल्ली के रास्ते नोएडा में गांजा तस्करी, 62 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Noida News: फेस-1 थाना पुलिस ने इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों गांजा तस्करों के कब्जे से 62 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना फेस-1 पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
चेकिंग के दौरान तस्कर गिरफ्तार
फेस-1 थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-8 स्थित नर्सरी के गेट के पास से मौ. मुजफ्फर अंसारी पुत्र जियाबुल अंसारी तथा टिंकू पुत्र रामबाबू को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर गांजा तस्कर हैं और लंबे समय से गांजा तस्करी के कारोबार में संलिप्त थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा तस्करी के तरीके के बारे में जानकारी दी है।
पश्चिम बंगाल से गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में पैक कर ट्रेन के जरिए दिल्ली लाते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में पैक कर ट्रेन के जरिए दिल्ली लाते थे। परिवहन के दौरान इन पैकेटों को ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में रखवाते थे। जिससे कि किसी एक स्थान पर अधिक मात्रा में गांजा बरामद न हो सके। दिल्ली पहुंचने के बाद सभी पैकेटों को एक बड़ी बोरी में एकत्र करते थे। इसके बाद किराये के ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के माध्यम से गांजे की खेप फुटकर विक्रेताओं तक पहुंचाते थे। जहां इसे बेचकर लाभ कमाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजे को जब्त कर लिया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments