Tuesday, October 20, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद में बारिश से तापमान गिरा, शहर में कई जगह जलभराव

गाजियाबाद में बारिश से तापमान गिरा, शहर में कई जगह जलभराव

Ghaziabad News: गाजियाबाद और एनसीआर समेत कई जिलों में आज सोमवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश से तापमान गिर गया। जिसके चलते लोगों को गुनगुनी ठंड का अहसास हुआ। सोमवार सुबह गाजियाबाद और दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई
बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। भारी बारिश से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। गौतमबुद्ध नगर के लिए बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह हुई बारिश के बाद हवा ठंडी हो गई। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। जो कि इस मौसम में सामान्य माना जा रहा है।
मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा
यह मौसमी बदलाव भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार है। पिछले दिनों गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। जिसमें कभी तेज गर्मी तो कभी हल्की बूंदाबांदी शामिल थी। बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बीचों बीच स्थित सब्जी मंडी में चारों ओर पानी और कीचड़ होने से सब्जी और फल लेने आने वालों को परेशानी हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments