Tuesday, October 20, 2026
HomeNew Delhiकॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देखते हुए बार्डर पर भारी पुलिस...

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देखते हुए बार्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

Ghaziabad News:आज शुक्रवार को सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए गाजियाबाद दिल्ली बार्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गाजियाबाद दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस फोर्स गाड़ियों को चेक करके दिल्ली जाने दे रही हैं।
10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘चलो दिल्ली’का आह्लान
10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘चलो दिल्ली’का आह्लान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने युवाओं, छात्रों और आम लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। युवाओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफे के अलावा मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया है। गाड़ियों को चेक करके दिल्ली जाने दिया जा रहा है। पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन में शामिल होने जा रहे लोगों को दिल्ली की सीमा पर रोक रही है। दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि पुलिस दिल्ली जाने वाले वाहनों पर नजर बनाए है।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज किया
वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिका को खारिज किया है जिसमें दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए छूट देने की मांग की थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों में युवा छात्र हैं और अदालत को उनके भविष्य के साथ उनके परिवारों का ध्यान रखना है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वो युवा हैं और उन्हें लंबे समय तक जीवन जीना है। अदालत नहीं चाहती कि युवा बार-बार सुनवाई और कानूनी कार्यवाही में उलझे । हालांकि, अदालत ने कहा कि आदतन अपराधी माने जाने वाले लोगों या गंभीर अपराधों के आरोपियों को उसके पिछले आदेशों के तहत मिली सुरक्षा का लाभ नहीं दे सकते।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं हैं संयुक्त आयुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही को लेकर प्रदर्शन करने की सूचना दी है। हालांकि, यह सूचना बहुत कम समय पहले दी थी। दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदर्शन से 10 दिन पहले सूचना देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पहले भी कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति दी थी। लेकिन उस दौरान उसने कानूनी निर्देशों और अपने वादों का पालन नहीं किया। इन कारणों, मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति, सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments