Tuesday, October 20, 2026
Homecrimeतेवतिया रियल एस्टेट से जुड़े अजीम के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का...

तेवतिया रियल एस्टेट से जुड़े अजीम के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी फरार

Gretar Noida: एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में एक महिला को फ्लैट दिलाने के नाम पर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तेवतिया रियल एस्टेट से जुड़े अजीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी अजीम फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। सुनने में आया है कि आरोपी कोर्ट से अग्रिम जमानत कराने की कोशिश में है। आरोपी बिल्डर अजीम जब दुष्कर्म में विफल रहा तो उसने पीड़ित महिला को जान से मारने की भी धमकी दी।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अजीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 19 सितंबर को तेवतिया रियल एस्टेट से जुड़े अजीम निवासी शाहबेरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बताया जाता है कि पुलिस ने जनवरी 2026 में हुई पीड़िता के साथ घटना की शिकायत नहीं दर्ज की थी। जिस पर उसको कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इसके बाद कोर्ट ने 19 सितम्बर 2026 को पीड़िता की एफआईआर दर्ज की है।
मामला बीते जनवरी का है
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार मामला बीते जनवरी का है।
दिल्ली निवासी एक महिला को शाहबेरी क्षेत्र में एक फ्लैट खरीदना था। इस सिलसिले में महिला की मुलाकात रियल स्टेट से जुड़े अजीम से हुई।
आरोपी अजीम ने खुद को तेवतिया रियल स्टेट फर्म से जुड़ा बताते हुए महिला को फर्म की परियोजना में फ्लैट दिलाने की बात कही। आरोपी महिला को अपने साथ वहां ले गया और एक 2-बीएचके फ्लैट पसंद आने पर उसका सौदा 35 लाख रुपये में तय हो गया। 25 जनवरी 2026 को आरोपी ने महिला को रजिस्ट्री के कागजात दिखाने के बहाने अपनी कार में बैठने के लिए राजी कर लिया। कागजात दिखाते समय आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता शुरू कर उसके निजी अंगों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
महिला के साथ अभद्रता शुरू की
आरोप है कि कार में मोबाइल पर रजिस्ट्री के कागजात दिखाते समय आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता शुरू की। आरोपी ने महिला के निजी अंगों को गलत तरीके से छूआ। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार शोर मचाने पर आरोपी ने गाड़ी रोककर उसे उतार दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन ही उसने बिसरख पुलिस के पास लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन लंबे समय तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जहां से आदेश मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस ने आरोपी अजीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी अजीम फरार है। ये भी आरोप है कि आरोपी अजीम पीड़ित महिला पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments