Friday, September 4, 2026
Homeशहरगाजियाबादस्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण

Ghaziabad News: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के क्रम में प्रातः 8 बजे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। सुशीला बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ एवं उनकी धर्मपत्नी कविता मीना तथा बच्चों, सीडीओ कुमार सौरभ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा ‘एक पेड़ देश के नाम’ अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में पौधरोपण किया। केडीबी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं, नींव शक्ति संस्था के मूक-बधिर एवं दिव्यांग बच्चों द्वारा भी देशभक्ति गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने देश, प्रदेश तथा जनपदवासियों सहित समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पूरा देश स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मना रहा है, जो हमारे सशक्त नेतृत्व एवं जनभागीदारी का प्रतीक है। यह हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों तथा उन महापुरुषों को नमन किया, जिन्होंने किसी न किसी रूप में भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।
पीड़ित एवं शिकायतकर्ता की बात को पूरी संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुनें
जिलाधिकारी ने कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी या अन्य कोई जो जिम्मेदार पदों पर आसीन हैं, उनका यह दायित्व है कि उनके पास अपनी समस्या लेकर आने वाले प्रत्येक आम नागरिक, पीड़ित एवं शिकायतकर्ता की बात को पूरी संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुनें तथा उसकी समस्या को समझते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, शिकायतकर्ता से यह जानकारी प्राप्त करें कि उसे किसी अन्य समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। यदि कोई अन्य समस्या हो तो उसके समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीब, कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के हित और उनकी सुविधा के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमें इस कार्य को पूरी तत्परता, संवेदनशीलता, निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी जरूरतमंद की सेवा करने और उसकी समस्या के समाधान में सहयोग करने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। यदि ईश्वर और व्यवस्था ने हमें लोगों की सेवा करने का अवसर दिया है, तो हमें इस अवसर का सदुपयोग करते हुए पूरी ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जनसेवा केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में गुरूनानक (बैण्ड प्रस्तुति), केडीबी (गीत प्रस्तुति), सुशीला बालिका इन्टर कॉलेज, नीव शक्ति संस्था सहित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विजेता विद्यार्थियों एवं सिविल डिफेंस के वार्डनों व स्पोर्टस में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्कूलों के विद्यार्थी और लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया
इस मौके के कई स्कूलों के विद्यार्थियों, एनसीसी, स्काउट एंड गाईड द्वारा प्रतिभाग किया गया, जो कि सैकड़ों की संख्या में रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया। उपस्थित लोगों का कहना था कि जनपद में पहली बार इतने हर्षोंल्लास के साथ कलेक्ट्रेट में स्तवंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि ”हर घर तिरंगा” अभियान के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस पर लक्ष्य के 06 लाख के सापेक्ष लगभग 8 लाख घर/संस्थान/कार्यालय आदि में ध्वजारोहण हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएम सिटी विकास कश्यप, एडीएम एफ/आर अंजनी कुमार सिंह, एडीएम ई ज्योति मौर्य, एडीएम जे अंजली गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र तिवारी, सीटीओ पुष्पांजलि, डीआईओएस श्री बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए ओपी यादव, डीआईओ वाईपी सिंह, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस श्री ललित जायसवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा रक्षा भूमि विजय नगर के पास स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ”एक पेड़ देश के नाम” के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments