Friday, September 4, 2026
Homeशहरगाजियाबादकांवड़ यात्रा: कांवड़ मार्ग पर फागिंग तथा एंटी लार्वा का छिड़काव, विद्युत...

कांवड़ यात्रा: कांवड़ मार्ग पर फागिंग तथा एंटी लार्वा का छिड़काव, विद्युत व्यवस्था परखने को एमडी सड़कों पर

Kanwad yatra 2026: गाजियाबाद नगर निगम कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले कांवड़ियों के स्वागत की तैयारी में जुटा है। कांवड़ यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों के संबंध में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ शिविर में प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्मोंकोल का उपयोग न हो। कांवड़ शिविरों में स्टील के बर्तन का उपयोग किया जाए।
जागरूक करने के निर्देश जोनल प्रभारियों को दिए
कांवड़ शिविर आयोजकों को जागरूक करने के निर्देश जोनल प्रभारियों को दिए गए। कांवड़ मार्ग पर फॉगिंग का कार्य करने तथा एंटी लार्वा छिड़काव की व्यवस्था करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश तथा स्वास्थ्य विभाग टीम को दिए गए। कांवड़ मार्ग के साथ-साथ शिवालियों तथा मंदिरों के बाहर प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश शेषमणि यादव तथा स्वप्निल जैन को दिए गए। नगर निगम मुख्यालय में बने हुए इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से चल रहे कार्यों पर मॉनिटरिंग की जाएगी। जिसके लिए अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव तथा अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को निर्देश दिए।
पीवीवीएनएल एमडी ने परखी कांवड़ मार्ग की तैयारियां
पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने कांवड़ मार्ग पर विद्युत व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिससे श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।
ट्रांसफार्मरों की फैन्सिंग
उन्होंने कांवड़ मार्ग पर विद्युत पोलो पर पोलोथीन लगाने, ट्रांसफार्मरों की फैन्सिंग, लाईनों के नीचे गार्डिंग इत्यादि विद्युत कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। कांवड़ मार्गों में ओवरहेड विद्युत लाईनों को मानक के अनुसार उचित ऊचांई पर किए जाने तथा जिन स्थानों पर विद्युत लाईने जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में हैं उन्होनें ठीक कराए जाने तथा प्लिन्थ पर रखें ट्रांसफार्मरों की बैरीकेडिग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बिजली के खंभों का परीक्षण सुनिश्चित
उन्होंने कहा कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्राएं गुजरेगीं या आयोजन होगें ऐसे मार्गों, स्थलों पर पडने वाले बिजली के खंभों का परीक्षण सुनिश्चित कर लिया जाए। रात्रि के समय विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न हो, लोकल फॉल्ट को तत्काल अटेण्ड कर ठीक कर दिए जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments