Tuesday, July 21, 2026
HomeNationalअयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी से मचा घमासान

अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी से मचा घमासान

देहरादून। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने के बाद अब उत्तराखंड के भगवान बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में चोरी का मामला सामने आया है। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब सियासी और धार्मिक घमासान मच गया है।
चार धामों में सर्वोंपरि है बदरीनाथ धाम
अयोध्या राम मंदिर और उज्जैन महाकालेश्वर के बाद चारधामों में सर्वोपरि बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपों ने पूरे देश के संत समाज और विपक्षी को आक्रोशित कर दिया है। ‘भैरव सेना’ नाम के संगठन द्वारा बदरीनाथ-केदार मंदिर समिति के एक कर्मचारी पर सीधे तौर पर चढ़ावा चोरी का आरोप लगाने के बाद देवभूमि की राजनीति में भूचाल आ गया है। मामले को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार को आड़े हाथों ले रहा है। इससे संतों की नाराजगी ने सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं।
बदरीनाथ धाम के कर्मचारियों की मिलीभगत
मामले का खुलासा तब हुआ जब भैरव सेना ने रोप लगाया कि बदरी नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था के साथ चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे की धनराशि में मंदिर समिति के कर्मचारियों की मिलीभगत से घोटाला किया जा रहा है। संगठन ने चढावा के वित्तीय अनियमितता के लिए सीधे तौर पर प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए बदरीनाथ-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष के इस्तीफा की मांग कर दी है। भैरव सेना का आरोप है कि जब तक शीर्ष स्तर पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments