Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeअमेरिका के शॉपिंग मॉल गोलीबारी में दो लोगों की मौत

अमेरिका के शॉपिंग मॉल गोलीबारी में दो लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के डियरबॉर्न शहर में एक शॉपिंग मॉल में युवाओं के दो गुटों के बीच गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। इसमें एक अन्य घायल हो गया। यह घटना फेयरलेन टाउन सेंटर मॉल में हुई।
गोलीबारी से मॉल में मची भगदड़
मॉल में जब गोलीबारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। डियरबॉर्न पुलिस प्रमुख ईसा शाहीन ने बताया कि एक व्यक्ति मॉल के बाहर एक वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। पुलिस ने झगड़े से जुड़े संदिग्धों से थाने में पूछताछ की है। लेकिन फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
आपसी दुश्मनी का मामला
पुलिस प्रमुख ने बताया कि दोनों गुट एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मॉल में आमना-सामना होने पर झगड़ा शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि दोनों गुटों के सदस्यों के पास पिस्तौल थीं। इस गोलीबारी में एक पीड़ित की मौत मॉल के अंदर ही हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने पास के अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोली लगने से घायल हुए तीसरे व्यक्ति की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments