Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeदिल्ली से चोरी 1.50 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल सहित दो शातिर...

दिल्ली से चोरी 1.50 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल सहित दो शातिर गिरफ्तार

Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने दिल्ली से IQOO कंपनी के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.50 करोड़ रुपये कीमत के 316 IQOO मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट लगा थ्री-व्हीलर ऑटो और दो चाकू बरामद किए हैं। इससे पहले इसी मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि विजय उर्फ नीटू पुत्र श्यामलाल और मिथुन पुत्र टीटू को सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के आगे स्थित पिलर नंबर-659 के पास दिल्ली से चोरी किए मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत के 316 IQOO मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी थ्री-व्हीलर ऑटो तथा दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
दिल्ली के द्वारका से चोरी करते थे मोबाइल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से IQOO कंपनी के मोबाइल फोन चोरी किए थे। इस संबंध में थाना सेक्टर-23, द्वारका (दिल्ली) में पहले से मुकदमा दर्ज है।
एडीसीपी ने बताया कि इससे पूर्व 21 जून 2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 100 मोबाइल फोन बरामद किए थे। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये थी।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments