Tuesday, July 21, 2026
HomeBusinessएक जुलाई से होने जा रहा बड़ा बदलाव: आधार, पासपोर्ट, गाड़ियों से...

एक जुलाई से होने जा रहा बड़ा बदलाव: आधार, पासपोर्ट, गाड़ियों से लेकर एलपीजी की दाम पर होगा असर

New Delhi: बुधवार से जुलाई माह की शुरूआत होने जा रही है। इस बार एक जुलाई से आधार, पासपोर्ट बनवाने की दरों, गाड़ियों के दाम से लेकर एलपीजी के दाम तक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिनका असर लोगों की जेब पर पड़ेगा है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने घोषणा की है कि अगर आप अपने आधार में ईमेल आईटी अपडेट करना चाहते हैं तो एक जुलाई-31 दिसंबर तक नि:शुल्क करवा सकते हैं। इससे पहले आधार में ईमेल अपडेट करने के लिए 75 रुपए देने होते थे। इसके जरिए आधार का संचालन करने वाली संस्था यूआईडीएआई की ओर से लोगों को आधार में लेटेस्ट जानकारी अपडेट की जाएगी।
पासपोर्ट बनाने की फीस बढ़ी
एक जुलाई से पासपोर्ट बनवाना भी महंगा हो जाएगा। सामान्य पासपोर्ट को बनवाने के लिए 1,500 रुपए की जगह 2,500 रुपए फीस देनी होंगी। तत्काल पासपोर्ट को बनवाने के लिए पांच हजार रुपए देने होंगे। ये पहले 3,500 रुपए थी। पासपोर्ट बनवाने की फीस की ये दरें जुलाई से लागू होगी।
वाहन कंपनियों ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान
कई वाहन कंपनियों ने एक जुलाई से अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है। इनमें किआ मोटर्स, टाटा मोटर्स, एमजी मोटर्स और बीएमडब्ल्यू का नाम शामिल है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (पीवी) ने वाहनों की कीमत में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल (सीवी) ने कीमतों को 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा किआ मोटर्स और बीएमडब्ल्यू ने दरों में 2-2 प्रतिशत और एमजी मोटर्स ने 3 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।
क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
क्रेडिट कार्ड के नियमों में 1 जुलाई से बदलाव होने जा रहा है। एसबीआई कार्ड ने कुछ चुनिंदा फोनपे एसबीआई कार्ड के लिए रिवॉड पॉइंट में बदलाव किया है। इसके तहत कई नई सीमाएं लगाई गई हैं और कुछ ट्रांजेक्शन को रिवॉर्ड पॉइंट्स की कैटेगरी से हटाया गया है। एचडीएफसी ने रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड होल्डर्स अब हर कैलेंडर वर्ष की तिमाही में तीन बार मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें हर तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपए खर्च करने होंगे। हर महीने की शुरुआत में सरकार एलपीजी के दामों की समीक्षा करती है। इस कारण से एक जुलाई को एलपीजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments