Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeकेवाईसी कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का...

केवाईसी कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Noida Crime News: जिला पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक खाते की केवाईसी कराने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली से किया आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। साइबर थाना पुलिस साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि अभिसूचना संकलन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए भीम पुत्र प्रेम रावल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह साइबर क्राइम के अपराधियों को किराये पर बैंक खाता उपलब्ध कराता था।
बैंक का मैनेजर बताकर लोगों से धोखाधड़ी
पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी स्वयं को बैंक मैनेजर बताकर लोगों को बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी करता था। इस दौरान ठगी की रकम आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी। जांच में पता चला कि आरोपी के बैंक खाते में संबंधित घटना से जुड़े 9 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस के अनुसार बैंक खाता उपलब्ध कराने के एवज में आरोपी को 45 हजार रुपये मिले थे।
साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने लोगों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही व्हाट्सएप या कॉल पर मिलने वाले फर्जी निवेश प्रस्तावों पर विश्वास न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड या बैंक खाता जानकारी उपलब्ध न कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments