Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeनोएडा में बेखौफ चोरों के आतंक से वाहन स्वामी हो जाए सावधान!

नोएडा में बेखौफ चोरों के आतंक से वाहन स्वामी हो जाए सावधान!

Noida crime news: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वाहन चोरों का आतंक है। नोएडा आने वाले या स्थानीय वाहन स्वामी इनसे सावधान हो जाएं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अज्ञात बदमाशों द्वारा आठ दोपहिया वाहन चोरी किए जाने के मामले सामने आए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक ही रात में तीन वाहन चोरी
थाना बीटा-2 क्षेत्र में तीन वाहन चोरी की घटनाएं दर्ज हुई हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार रामपुर मार्केट से निहाल पुत्र लाला की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। वहीं गामा-2 सेक्टर में खड़ी विपिन की बाइक भी अज्ञात चोर ले उड़े। एक अन्य मामले में शुभम सुनील ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल चाई-4 सेक्टर स्थित एक सोसाइटी से चोरी हो गई। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में भी दो मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। अनुराग राय ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं विशाल पुत्र राजू सिंह ने बताया कि वह नॉलेज पार्क-1 स्थित शांति होम हेल्थ सेंटर में मेडिकल ट्रेनिंग के लिए गए थे और वहां खड़ी उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।
गौर सिटी से बुलेट सोसाइटी परिसर से चोरी
थाना बिसरख क्षेत्र में तीन वाहन चोरी के मामले सामने आए हैं। गौर सिटी-1 निवासी अनुराग ने बताया कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल सोसाइटी परिसर से चोरी हो गई। वहीं मोहित तोमर की बाइक निराला स्टेट सोसाइटी के पास से चोरी कर ली गई। पुलिस के अनुसार इस घटना में चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इसके अलावा फिरोज अहमद ने चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्र से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ईटा 2 से स्कूटी चोरी
थाना सूरजपुर क्षेत्र में विक्रम सिंह की स्कूटी सेक्टर ईटा-2 से चोरी कर ली गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments