Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeनोएडा में सड़क पर लेटी युवती के हाथ में जलती सिगरेट और...

नोएडा में सड़क पर लेटी युवती के हाथ में जलती सिगरेट और पास में शराब की बोतल, और फिर…

Noida News: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में आए दिन अजीबो गरीब घटनाएं होती रहती है। अब क्षेत्र में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में युवती सड़क के बीचोंबीच लेटी हुई दिखाई दे रही है। उसके हाथ में जलती सिगरेट है, जबकि पास में शराब की बोतल रखी है। युवती शराब के नशे में गाना गा रही है उसके पास लोगों की भीड़ है। जो कि युवती का वीडियो बना रहे हैं और मजा ले रहे हैं। घटना के दौरान आसपास लोगों की आवाजाही भी दिखाई दे रही है।
सार्वजनिक स्थल पर सड़क पर लेटकर धूम्रपान
वायरल वीडियो में युवती सार्वजनिक स्थल पर सड़क पर लेटकर धूम्रपान करती नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटती है। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही सामने
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीनता बता रहे हैं, जबकि कई लोग युवती की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता, स्थान और परिस्थितियों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो के संबंध में बिना पुष्टि के अफवाहें न फैलाएं और भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। यदि वीडियो में कानून व्यवस्था या सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा कोई मामला सामने आता है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments