Wednesday, June 17, 2026
Homecrimeकुशलिया में अवैध मदरसे पर चली प्रशासन की जेसीबी

कुशलिया में अवैध मदरसे पर चली प्रशासन की जेसीबी

Ghaziabad News: जनपद के गांव कुशलिया में करीब 30 साल पुराने मदरसे पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी है। कुशलियां गांव खसरा नंबर 1061 रकबा 0.0630 है। इसी के पास खाद के गड्डे व खसरा नंबर 1067 का रकबा 0.0250 है। जिसके रास्ते पर यमीन पुत्र गनी द्वारा अवैध क़ब्ज़ा करके फ़ैज़ ए आम मदरसा मिस्बाह उल उलम नाम से एक मदरसा बनाया था। यामीन पुत्र गनी की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। गांव के इन खसरों पर हुए अवैध क़ब्ज़े की अनुमानित बजारी क़ीमत लगभग एक करोड़ रूपये बताई जाती है। मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारी कुशलिया गांव पहुंचे। इसके बाद सरकारी जमीन पर बने लगभग 30 साल पुराने मदरसे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की ओर से कार्रवाई से पूर्व एलान किया गया कि उक्त मदरसा रास्ते की जमीन पर बनाया गया है। मदरसा करीब 880 वर्गमीटर की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया था। मदरसा ध्वस्तीकरण के दौरान ​किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने का प्रयास करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। बता दें कि प्रशासन की ओर से इससे पहले डासना के कल्लू गढ़ी में बने एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया था।
इस बारे में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि कुशलिया गांव में एक मदरसा अवैध जमीन पर बना हुआ था। जिसकी पूर्व में जांच करवाई गई थी। जांच में निकलकर आया कि मदरसा सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया गया है। मदरसा संचालकों को पहले नोटिस जारी की गई थी। जिस पर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। नोटिस का समय पूरा होने के बाद मदरसा को ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments