Saturday, June 13, 2026
Homecrimeपुरानी रंजिश में युवक को घर से बुलाकर गोली मारी

पुरानी रंजिश में युवक को घर से बुलाकर गोली मारी

Ghaziabad News: कोतवाली लोनी में शाम पुरानी रंजिश में युवक को घर से बुलाकर गोली मारी गई है। घटना आशियाना सिटी कॉलोनी में हुई। जहां 22 वर्षीय युवक तस्लीम को घर से बुलाकर गोली मारी गई है। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से पूरे सनसनी फैल गई।
लोनी की आशियाना सिटी कॉलोनी में रहता था
जानकारी के अनुसार, तस्लीम मूल रूप से बागपत के सुजरा कैमपुर गांव का निवासी था और अपने परिवार के साथ लोनी की आशियाना सिटी कॉलोनी में रहता था। वह दिल्ली के बहादुरगढ़ में नाई की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7 बजे कुछ लोग तस्लीम को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके कुछ ही देर बाद कॉलोनी के पास ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।
जनवरी 2026 में जमानत पर जेल से बाहर था
परिजनों के अनुसार, तस्लीम पर वर्ष 2025 में यूनुस उर्फ चेतन की हत्या का मामला दर्ज था। वह जनवरी 2026 में जमानत पर जेल से बाहर था। परिजनों का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद फैसल नाम के युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में लोनी कोतवाली में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मृतक के पिता असगर ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। जिसके चलते उनके बेटे की हत्या कर दी गई। मृतक की बहन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments