Ghaziabad News: जिले के थाना नंदग्राम क्षेत्र के केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों और काले धुएं से इलाके में दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन अधिकारी 4 फायर टेंडरों के साथ मौके पर
फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि आदर्श नगर नंदग्राम स्थित आरएनजी ट्रेडिंग कंपनी के केमिकल गोदाम में आग लग गई है। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी 4 फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर देखा कि गोदाम और तेज लपटें निकल रही थीं। आग की तीव्रता देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर स्टेशन वैशाली से 2 वाटर ब्राउज़र और एक फायर टेंडर, साहिबाबाद से भी एक फायर टेंडर बुलाया गया। केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैल गई। धुआं इतना घना था कि बुझाने में भारी दिक्कत आई। फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर जान जोखिम में डाली। लगातार फोम की पंपिंग कर चारों तरफ से घेरकर आग बुझाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग तेज थी इसलिए वैशाली और साहिबाबाद से तीन गाड़ियां और बुलाई
नंदग्राम में केमिकल गोदाम में आग की सूचना 2:05 बजे मिली थी। दमकल की 4 गाड़ियां भेजी गईं। आग तेज थी इसलिए वैशाली और साहिबाबाद से तीन गाड़ियां और बुलाई गईं। कुल 7 गाड़ियों ने काम किया। बीए सेट पहनकर फोम से आग बुझाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। भवन के नीचे इंक का गोदाम था और ऊपर रबर स्टैंप बनाने का काम होता था। समय रहते आसपास के गोदाम और घरों को बचा लिया।

